भीषण ठंड का कहर, बृज के स्कूल पांच तक बंद
जगह जगह जले अलाव, ट्रेन दस घंटे देर से पहुंची , पर्यटकों का हुजूम उमड़ा, जाम
आगरा। प्रदेश में कड़ाके की ठंड और भीषण शीतलहर से बृज क्षेत्र शिमला बन गया सर्दी के चलते बाजारों में सन्नाटा पसरा रहा वही से निजात पाने के लिए जगह जगह अलावा लोग जलते रहे वही कोहरे के कारण आगरा ट्रेन दस घंटे देर से पहुंची वहीं को देखते हुए परिषदीय विद्यालयों में शीतकालीन अवकाश करते हुए इंटर कॉलेज तकके स्कूल पांच तक बंद कर दिए हैं वहीं परिषदीय विद्यालय सीधे 15 जनवरी को खुलेंगे।
बृज क्षेत्र में शुक्रवार को एकाएक बूंदाबांदी से बृज क्षेत्र शिमला बन गया जहां तापमान चार डिग्री तक पहुंच गया। कड़ाके की सर्दी के चलते जहां शुक्रवार को दीवानी न्यायालय खुला वैसे ही अधिवक्ताओं ने जगह जगह अलावा जलाकर सर्दी छुड़ाते नजर आए वहीं न्यायालयो में जज और कर्मचारी हीटर से सर्दी छुड़ाते नजर आए इतना ही नहीं दो बजे तक मुकदमों में तारीख देकर राहत दी गई
रेलवे स्टेशनो पर जहां घना कोहरा के चलते केंट, आगरा फोर्ट, राजा मण्डी, एत्माद्दौला आदि रेलवे स्टेशनो पर गाड़ी आठ से दस घंटे देर से पहुंची जिससे यात्रियों को भारी मशक्कत का सामना करना पड़ा है
वहीं शीतकालीन अवकाश 31 दिसंबर से 14 जनवरी तक होता है। हालांकि, मौसम की गंभीरता को देखते हुए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 29 दिसंबर से ही 8 तक के स्कूलों को बंद करने के निर्देश दिए थे। वहीं जिलाधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी ने जिले के इंटर मीडिएट तक स्कूलों की छुट्टी पांच जनवरी कर दी गई शिक्षक संगठनों ने सरकार के इस कदम की सराहना की है। उनका कहना है कि यह निर्णय न केवल बच्चों, बल्कि शिक्षकों के स्वास्थ्य और सुरक्षा के दृष्टिकोण से भी अत्यंत आवश्यक था।
कोहरे से ताज अदृश्य
जिले में घने कोहरे के चलते आज साढ़े दस बजे तक ताज महल अदृश्य रहा जिसके कारण पर्यटकों को इंतजार करना पड़ा
साथ ही मौसम विभाग के अनुसार घने कोहरे ओर शीत लहर के चलते जनजीवन अस्त व्यस्त रहा जहां सरकारी कार्यालयों में आज उपस्थित कम देखी गई वही सड़को चौराहे बस स्टैंड रेलवे स्टेशनो पर लोग अलाव जलाकर सर्दी से आराम लेते देखें गए वही मौसम विभाग ने चेतावनी जारी की है कि अगले 48घंटे और तेज सर्दी पड़ेगी



