MULKNAMA DAILY
सच के साथ, हर पल
नव निर्वाचित पदाधिकारियों ने ली जनसेवा और पारदर्शिता की शपथ
निष्पक्ष पत्रकारिता का संकल्प, लखनऊ में भव्य शपथ ग्रहण समारोह
“पत्रकारों के सम्मान से कोई समझौता नहीं” — प्रभात त्रिपाठी
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के पदाधिकारियों का प्रथम शपथ ग्रहण समारोह विश्वेश्वरैया हाल में भव्य एवं गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम पत्रकारिता के उच्च आदर्शों और निष्पक्षता को समर्पित रहा।
संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने कहा कि पत्रकारों के सम्मान और स्वाभिमान से कोई समझौता नहीं किया जाएगा। उन्होंने नई टीम के साथ पत्रकार हितों के लिए कार्य करने का भरोसा दिलाया। अयोध्या की सांस्कृतिक टीम ने लोक प्रस्तुतियों से समारोह को जीवंत बना दिया।
मुख्य अतिथियों ने पत्रकारिता को लोकतंत्र का चौथा स्तंभ बताते हुए निष्पक्षता और जिम्मेदारी पर जोर दिया।
समारोह में बड़ी संख्या में पत्रकारों और गणमान्य व्यक्तियों की उपस्थिति रही।
🧾 समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य
अध्यक्ष: शेखर पंडित
महासचिव: ज्ञानेश पाठक
कोषाध्यक्ष: विक्रम राव
उपाध्यक्ष:
अमन अग्रवाल, जितेन्द्र कुमार सिंह यादव, कृष्ण कुमार सिंह (के.के.)
संयुक्त सचिव:
राजू यादव, अर्चना गुप्ता, दीपक अवस्थी, लखन लाल मिश्रा
कार्यकारिणी सदस्य:
सुरेंद्र कुमार दुबे, अनिल तिवारी, लक्ष्मीकांत तिवारी, सुभाष चंद्र मिश्रा, धनंजय सिंह, शीतला प्रसाद, बलराम गुप्ता, बबीता ओबेरॉय, शियाराम यादव, सुजीत द्विवेदी
अन्य:
अजीत सिंह (तकनीकी सलाहकार), उमाकांत बाजपेई (चुनाव समिति)



