लहरपुर में खुलेआम चल रही ‘मौत की दुकानें’ (अवैध क्लीनिक), कई मौतों के बाद भी जिम्मेदार मौन:
साभार:रिपोर्ट मोहम्मद रफी
- लहरपुर, सीतापुर: प्रसव ईलाज करना बना धंधा बिना डिग्री बिना रजिस्ट्रेशन के जगह जगह खोल रखे है प्रसव करवाने की फर्जी दुकानें जिनको कहते है क्लीनिक।
गौरतलब है कि लहरपुर क्षेत्र में इंसानों की जिंदगी के साथ मौत का खुला खेल खेला जाता है जिसमें कई लोगो की मौत भी हो चुकी है।
आपको बताते चले कि लहरपुर बिसवा गेट से इंट्री करते ही मज़ाशाह तक कई ऐसे मौत के धंधे वाली दुकानें (क्लीनिक)खुले हुए है जहां पर भाड़े पर कभी कभी डाक्टर मंगवा लिए जाते है और दुकान मालिक देख देख कर ही और बिना डिग्री के इंसानों के उपचार जैसे प्रसव या अन्य इलाज करने लगते है।
अब अगर बात की जाए तो लहरपुर से हरगांव रोड केसरीगंज स्थित जनता हॉस्पिटल, लहरपुर गेट स्थित मर्सी हॉस्पिटल, एक्सिस बैंक के निकट स्थित अवध हॉस्पिटल, लाइफ केयर हॉस्पिटल जैसे कई ऐसी मौत का प्रसव करवाने की दुकानें(क्लीनिक) खुली हुई है।
सोचने की बात तो यह है कि जिले के सख्त जिलाधिकारी का इन दुकानदारों (क्लिनिकों) में कोई खौफ भी नहीं है।
यदि अवैध क्लीनिकों की जानकारी प्रशासन को पूर्व से थी, तो निरंतर हो रही मौतों के लिए उत्तरदायित्व किस पर निर्धारित किया जाएगा?
नोट:यह रिपोर्ट संबंधित स्रोत द्वारा दी गई जानकारी पर आधारित है। तथ्यों की जिम्मेदारी स्रोत की होगी। प्रकाशन किसी कानूनी दायित्व के लिए उत्तरदायी नहीं है।





One Comment
सुजीत द्विवेदी
बहुत रोचक तत्थ्य