पटना: अगर डॉक्टर आपको विटामिन डी और कैल्शियम की कमी बताते हुए दवा लेने की सलाह दें और पूरा कोर्स करने के बाद भी सेहत में सुधार न हो, तो यह चिंता की बात है। बिहार में नकली दवाओं के बड़े नेटवर्क का खुलासा हुआ है। Source: Rajdhani Media Group
Delhi Police की एक टीम ने बिहार की राजधानी Patna के पास नकली दवाएं और नशीले पदार्थ बनाने वाली एक अवैध फैक्ट्री का भंडाफोड़ किया है।
अधिकारियों के अनुसार यह कार्रवाई अपराध शाखा थाने में दर्ज मामले की जांच के दौरान की गई। मामला स्वापक औषधि और Narcotic Drugs and Psychotropic Substances Act (NDPS Act) के तहत दर्ज प्राथमिकी से जुड़ा है।
पुलिस का कहना है कि हाल ही में बिहार में इसी तरह की दो अन्य अवैध दवा फैक्ट्रियां भी पकड़ी गई थीं। लगातार हो रही इन कार्रवाइयों से संकेत मिलता है कि राज्य में नकली दवाओं का नेटवर्क सक्रिय था।
फिलहाल पुलिस पूरे सप्लाई चेन और जुड़े आरोपियों की तलाश में जुटी है। जांच जारी है।




