प्रोस्टेट: पुरुष स्वास्थ्य का अनदेखा प्रहरी, जागरूकता ही बचाव
छोटी-सी ग्रंथि, लेकिन बड़े कार्य—लापरवाही से बढ़ सकता है गंभीर रोगों का खतरा
Mulknama Daily | हेल्थ डेस्क |
प्रोस्टेट भले ही छोटा अंग हो, लेकिन इसका प्रभाव पूरे पुरुष स्वास्थ्य पर पड़ता है। सही जीवनशैली और समय पर जांच ही इसके रोगों से बचाव का सबसे प्रभावी उपाय है।
प्रोस्टेट ग्रंथि पुरुषों के शरीर का एक महत्वपूर्ण हिस्सा है, जो प्रजनन और मूत्र स्वास्थ्य में अहम भूमिका निभाती है। लेकिन इसके बारे में जागरूकता की कमी के कारण कई लोग समस्याओं को नजरअंदाज कर देते हैं।
प्रोस्टेट क्या है?
प्रोस्टेट एक अखरोट के आकार की ग्रंथि है, जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है और मूत्रनली को घेरे रहती है। यह वीर्य निर्माण और शुक्राणुओं के पोषण में महत्वपूर्ण भूमिका निभाती है।
प्रोस्टेट एक छोटी ग्रंथि है जो मूत्राशय के नीचे स्थित होती है और मूत्र नली को घेरे रहती है।
प्रोस्टेट के कार्य–वीर्य द्रव का निर्माण,शुक्राणुओं की सुरक्षा,मूत्र नियंत्रण और हार्मोन संतुलन।
•प्रोस्टेट से जुड़ी बीमारियाँ
Prostatitis
BPH (Benign Prostatic Hyperplasia)
Prostate Cancer
•प्रोस्टेट में इस्तेमाल की जाने वाली कुछ मशहूर यूनानी दवाइयाँ:
नोट– प्रोस्टेट की कोई भी दवा शुरु करने से पहले जरूरी सावधानी–
1.बिना हकीम/डॉक्टर की सलाह के दवा न लें
2.अगर पेशाब बिल्कुल बंद हो जाए या बहुत दर्द हो तो तुरंत डॉक्टर को दिखाएँ
3.डायबिटीज़ या BP के मरीज पहले सलाह लें
•हब्बे मुकिल (Habbe Mukil)
सूजन कम करने और पेशाब को आसान बनाने में मददगार
•सफूफ-ए-खास प्रोस्टेट (Safoof-e-Khas)
प्रोस्टेट ग्रंथि की सूजन और दर्द में राहत
•शरबत बाजूरी (Sharbat Bazoori)
पेशाब की जलन और रुकावट में उपयोगी
•माजून-ए-दब्बीदुल वर्द (Majoon Dabeedul Ward)
पेशाब की समस्याओं और किडनी/मूत्राशय की सेहत के लिए
•कुर्स-ए-कद्दू (Qurs-e-Kadu)
प्रोस्टेट के बढ़ने की समस्या में काफी उपयोगी मानी जाती है
🔹 घरेलू यूनानी नुस्खे/बचाव के उपाय
कद्दू के बीज (Pumpkin Seeds) रोज़ खाना
गोकशुरा (Tribulus terrestris) का सेवन
पानी ज्यादा पीना
मसालेदार और तली चीज़ें कम करना
कीगल एक्सरसाइज
रोजाना व्यायाम
संतुलित आहार
तनाव कम करें
नियमित PSA टेस्ट
प्रोस्टेट स्वास्थ्य को नजरअंदाज करना भविष्य में गंभीर समस्याओं का कारण बन सकता है। सही जानकारी और समय पर जांच से इनसे बचाव संभव है।
#ProstateHealth #MensHealth #HealthTips #Ayurveda #MulknamaDaily #HealthyLiving



