रियाद: Saudi Arabia में रमज़ान 1447 हिजरी का चाँद नजर आने की आधिकारिक पुष्टि कर दी गई है। इसके साथ ही आज रात से पवित्र रमज़ान माह की शुरुआत हो जाएगी और कल पहला रोज़ा रखा जाएगा।
रमज़ान इस्लाम धर्म का सबसे मुकद्दस महीना माना जाता है। इस महीने में मुसलमान रोज़ा रखते हैं, तरावीह की नमाज़ अदा करते हैं और इबादत में मशगूल रहते हैं।
भारत में चाँद की पुष्टि स्थानीय रूयत के आधार पर की जाती है। अगर कल शाम India में चाँद नजर आता है, तो उसके अगले दिन से यहाँ रमज़ान की शुरुआत होगी।
देश-दुनिया के मुसलमानों में रमज़ान को लेकर खास उत्साह देखा जा रहा है। मस्जिदों को सजाया गया है और बाज़ारों में रौनक बढ़ गई है।
Mulknama Daily की ओर से तमाम रोज़ेदारों को रमज़ान मुबारक।




