प्राइवेट स्कूलों में 25% फ्री सीटों पर कैसे मिलेगा एडमिशन!
उत्तर प्रदेश में RTE (शिक्षा का अधिकार अधिनियम) के तहत सत्र 2026–27 के लिए
प्राइवेट स्कूलों में 25 प्रतिशत फ्री सीटों पर एडमिशन की प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।
इस योजना का लाभ आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग (EWS) और वंचित समूह (DG) के बच्चों को मिलेगा।
RTE के अंतर्गत बच्चों को प्री-प्राइमरी से लेकर कक्षा 1 तक मान्यता प्राप्त प्राइवेट स्कूलों में निःशुल्क शिक्षा दी जाती है। इसके लिए अभिभावक 2 फरवरी 2026 से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।
🧒 किस उम्र का बच्चा किस कक्षा में आवेदन कर सकता है?
RTE एडमिशन केवल Entry Level Classes में ही होता है।
बच्चे की उम्र 1 अप्रैल 2026 को आधार मानकर तय की जाती है।
बच्चे की उम्र। आवेदन योग्य कक्षा
3 से 4 वर्ष। नर्सरी (Nursery)
4 से 5 वर्ष। LKG
5 से 6 वर्ष। UKG
6 से 7 वर्ष। कक्षा 1 (Class 1)
🔴 महत्वपूर्ण:
RTE के तहत कक्षा 2 या उससे ऊपर में एडमिशन नहीं होता।
👧👦 कौन कर सकता है आवेदन?
EWS (आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग)
DG (वंचित समूह)
आय, उम्र और निवास संबंधी पात्रता पूरी करने वाले बच्चे
🌐 आवेदन कहां करें?
RTE एडमिशन के लिए आवेदन सिर्फ ऑनलाइन होंगे।
👉 ऑफिशियल वेबसाइट:
Htpp//www.rte25.upsdc.gov.in
⚠️ जरूरी सूचना
सीटों की संख्या सीमित है और आवेदन की अंतिम तिथि जल्द घोषित की जा सकती है।
अभिभावकों को सलाह दी जाती है कि वे समय रहते फॉर्म भरें।
📢 अपील:
इस खबर को ज्यादा से ज्यादा शेयर करें ताकि कोई भी जरूरतमंद बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे।




