नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजभवन में की शिष्टाचार मुलाकात, तुलसी का पौधा भेंट किया
लखनऊ। उत्तर प्रदेश मान्यता प्राप्त संवाददाता समिति (पुनर्गठित) के नवनियुक्त पदाधिकारियों ने राजधानी स्थित राजभवन में संयोजक प्रभात त्रिपाठी के नेतृत्व में राज्यपाल श्रीमती आनंदीबेन पटेल से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर संयोजक द्वारा राज्यपाल को तुलसी का पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया तथा एक आभार पत्र भी सौंपा गया।
भेंट के दौरान राज्यपाल ने पत्रकारों से संवाद करते हुए कहा कि पत्रकारिता का उद्देश्य समाज में प्रगतिशील विचारों का प्रचार-प्रसार करना होना चाहिए। उन्होंने कहा कि उन व्यक्तित्वों को प्रमुखता से सामने लाना चाहिए, जो जमीनी स्तर से उठकर निरंतर सृजनात्मक कार्य करते हुए उच्चतम सम्मान जैसे पद्म विभूषण तक पहुंचे हैं।
राज्यपाल ने राजभवन में किए गए नवीन कार्यों की जानकारी देते हुए पत्रकारों को प्रेरित किया कि वे निरंतर रचनात्मक और सकारात्मक कार्य करते रहें। उन्होंने समिति के संयोजक प्रभात त्रिपाठी को निर्देशित किया कि वे आगामी रविवार को 5 पत्रकारों के साथ पुनः राजभवन आकर विकास कार्यों का अवलोकन करें।
राज्यपाल के इस आमंत्रण से समिति के सभी पदाधिकारियों में उत्साह देखा गया। इस दौरान संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों का परिचय राज्यपाल से कराया। राज्यपाल ने सभी को बधाई देते हुए समिति के उज्ज्वल भविष्य की कामना की तथा पत्रकारों से समाज सेवा में सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया।
UP Samvadadata Samiti members meeting Governor Anandiben Patel at Raj Bhavan Lucknow with full team
इस अवसर पर
- संयोजक – प्रभात त्रिपाठी,
- अध्यक्ष – शेखर पंडित,
- महासचिव – ज्ञानेश पाठक,
- उपाध्यक्ष – अमन अग्रवाल, जितेंद्र कुमार सिंह, कृष्ण कुमार सिंह (के.के),
- कोषाध्यक्ष – विक्रम राव,
- संयुक्त सचिव – दीपक अवस्थी,
- सदस्य कार्यकारिणी – सुरेंद्र नाथ दुबे, अनिल तिवारी, सुजीत द्विवेदी, सुभाष मिश्रा, विवेक शुक्ला, बबीता ओबेरॉय, धनंजय सिंह,
- तकनीकी सलाहकार – अजीत कुमार सिंह, उमाकांत बाजपेई, त्रिनाथ शर्मा उपस्थित रहे।
“यह पहला अवसर रहा जब प्रदेश में इतने पत्रकारों ने एक साथ प्रोटोकॉल के तहत राज्यपाल से भेंट की।” अंत में संयोजक प्रभात त्रिपाठी ने राज्यपाल का आभार व्यक्त करते हुए मई या जून माह में आयोजित होने वाले समिति के कार्यक्रम में आमंत्रण भी दिया



