लखनऊ, उत्तर प्रदेश | 11 जनवरी 2026 | लखनऊ ब्यूरो
कांग्रेस महासचिव श्रीमती प्रियंका गांधी के जन्मदिन के अवसर पर पूरे उत्तर प्रदेश में कांग्रेस पार्टी द्वारा विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। इस दौरान पार्टी के वरिष्ठ नेता और पदाधिकारी मंडल स्तर पर प्रेस वार्ताएं करेंगे तथा जन्मदिन से जुड़े कार्यक्रमों में सहभागिता निभाएंगे।
कांग्रेस की ओर से जारी जानकारी के अनुसार, प्रियंका गांधी के जन्मदिन पर पार्टी की आगामी 100 दिन की कार्ययोजना को लेकर भी प्रेस कॉन्फ्रेंस आयोजित की जाएगी। इन प्रेस वार्ताओं में संगठनात्मक गतिविधियों, जनसरोकारों और भविष्य की रणनीति से संबंधित जानकारी साझा की जाएगी।
ट्रंप का मिशन ईरान: क्या खामेनेई के खिलाफ तख्तापलट की उलटी गिनती शुरू? अमेरिका के हमले की आशंका
पार्टी नेताओं का कहना है कि इन कार्यक्रमों के माध्यम से संगठन को मजबूत करने और आम जनता से संवाद स्थापित करने पर जोर दिया जाएगा।




