यूपी में कैबिनेट विस्तार की अटकलें तेज, 2027 चुनाव से पहले बीजेपी की बड़ी तैयारी
लखनऊ: उत्तर प्रदेश की सियासत में एक बार फिर हलचल तेज हो गई है। राजनीतिक सूत्रों के अनुसार, 2027 विधानसभा चुनाव को ध्यान में रखते हुए भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) अब राज्य में बड़े बदलाव की तैयारी में जुटी है।
सूत्रों का दावा है कि प्रदेश में जल्द ही मंत्रिमंडल विस्तार किया जा सकता है। माना जा रहा है कि 10 मई से पहले कैबिनेट विस्तार की संभावना है, जबकि 15 मई तक संगठन स्तर पर भी बड़े फेरबदल देखने को मिल सकते हैं।
बताया जा रहा है कि इस संभावित विस्तार में युवा चेहरों को प्राथमिकता दी जा सकती है, वहीं उम्रदराज मंत्रियों की भूमिका सीमित होने की अटकलें हैं। पार्टी का फोकस जातीय और क्षेत्रीय समीकरण साधने पर भी बना हुआ है, ताकि आगामी चुनाव में बेहतर प्रदर्शन सुनिश्चित किया जा सके।
सूत्रों के मुताबिक, लखनऊ से लेकर दिल्ली तक लगातार बैठकों और मंथन का दौर चला है। योगी आदित्यनाथ और केंद्रीय नेतृत्व के बीच कई चरणों में चर्चा के बाद एक नया खाका तैयार किया गया है।
हालांकि, पार्टी या सरकार की ओर से अभी तक इस संबंध में कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं की गई है। लेकिन राजनीतिक गलियारों में 10 से 15 मई के बीच दो बड़े फैसलों की संभावना को लेकर चर्चाएं तेज हैं।
सौजन्य से राजधानी मीडिया ग्रुप
#UPPolitics #UttarPradesh #BJP #CabinetExpansion #YogiAdityanath #PoliticalUpdate #BreakingNews #2027Elections #Lucknow #IndianPolitics #MulknamaDaily






