121 करोड़ में बिकी सरकारी आयुर्वेदिक दवा कंपनी IMPCL
Mulknama Daily| Agency|
नई दिल्ली/अल्मोड़ा। केंद्र सरकार ने आयुष मंत्रालय के अधीन आने वाली सरकारी कंपनी इंडियन मेडिसिन्स फार्मास्युटिकल कॉर्पोरेशन लिमिटेड (IMPCL) को निजी कंपनी स्काईमैप फार्मास्युटिकल्स प्राइवेट लिमिटेड को 121 करोड़ रुपये में बेचने को मंजूरी दे दी है।
1978 में स्थापित IMPCL उत्तराखंड के अल्मोड़ा में स्थित है और आयुर्वेदिक व यूनानी दवाओं का निर्माण करती रही है। कंपनी के पास 1200 प्रकार की औषधियां बनाने का लाइसेंस था तथा वर्तमान में 575 प्रकार की दवाओं का उत्पादन किया जा रहा था।
कर्मचारी संघ अध्यक्ष जयपाल सिंह रावत ने इस सौदे पर सवाल उठाते हुए कहा कि लगभग 145 करोड़ रुपये नेटवर्थ वाली कंपनी को कम कीमत में बेच दिया गया। उन्होंने इसे “खुला घोटाला” बताया।
सरकार का कहना है कि पूरी प्रक्रिया प्रतिस्पर्धात्मक बोली प्रणाली के तहत हुई और स्काईमैप फार्मा सबसे ऊंची बोली लगाने वाली कंपनी रही।
#IMPCL #Ayurveda #Privatisation #Ayush #Uttarakhand #IndiaNews #mulknamadaily
यह सौदा केंद्र सरकार की विनिवेश नीति के तहत मंजूर किया गया है





