🔥यादव परिवार में जबरदस्त भूचाल– इंस्टाग्राम पोस्ट के जरिए सामने आया हाई-प्रोफाइल निजी विवाद, राजनीति से जुड़े नाम होने के कारण चर्चा तेज!
Lucknow Bureau| Mulknama Daily |
बीजेपी नेता अपर्णा यादव पर पति प्रतीक यादव के गंभीर आरोप, जल्द तलाक का एलान ।
लखनऊ। उत्तर प्रदेश की राजनीति से जुड़ा एक हाई-प्रोफाइल पारिवारिक विवाद अब खुलकर सामने आ गया है। बीजेपी से जुड़ी नेता अपर्णा यादव को लेकर उनके पति प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर बेहद तीखे पोस्ट साझा किए हैं। इन पोस्टों में उन्होंने पत्नी से जल्द तलाक लेने का ऐलान करते हुए उन पर परिवार तोड़ने और स्वार्थी होने जैसे गंभीर आरोप लगाए हैं।
गौरतलब है कि अपर्णा यादव, जिनका शादी से पहले का नाम अपर्णा बिष्ट था, पिछले कुछ वर्षों से सक्रिय राजनीति में हैं और वर्तमान में भारतीय जनता पार्टी से जुड़ी हुई हैं।
📌 इंस्टाग्राम पोस्ट से मचा बवाल
प्रतीक यादव ने इंस्टाग्राम पर लिखा—
“She broke my relationship with my mother.”
“She broke my relationship with my father.”
“She broke my relationship with my brother.”
प्रतीक का आरोप है कि अपर्णा यादव की वजह से उनके परिवारिक रिश्ते पूरी तरह टूट गए।
🛑 “सिर्फ शोहरत और सत्ता की चाह”
एक अन्य पोस्ट में प्रतीक यादव ने लिखा—
“She wants to be only famous and influential.”
“Biggest liar that I have seen in my life, I swear to my child.”
उन्होंने अपर्णा यादव को “सबसे स्वार्थी इंसान” बताते हुए यहां तक कह दिया कि उन्होंने उनका परिवार बर्बाद कर दिया।
🧠 मानसिक हालत का भी जिक्र
प्रतीक यादव ने यह भी दावा किया कि वे इस समय गंभीर मानसिक तनाव से गुजर रहे हैं, लेकिन उनकी पत्नी को इसकी कोई परवाह नहीं है।
“Right now I am in very bad mental health condition and she doesn’t bother.”
🧩 राजनीति के बाद बढ़ा तनाव?
राजनीतिक जानकारों का मानना है कि अपर्णा यादव के समाजवादी खेमे से निकलकर बीजेपी में शामिल होने के बाद से ही रिश्तों में खटास बढ़ती चली गई थी, जो अब खुलकर सार्वजनिक मंच पर आ गई है।
🤐 बीजेपी और अपर्णा यादव की चुप्पी
इस पूरे मामले पर फिलहाल अपर्णा यादव की ओर से कोई प्रतिक्रिया नहीं।
बीजेपी ने भी आधिकारिक तौर पर कुछ नहीं कहा है।
🔎 आगे क्या?
अब सबकी निगाहें इस बात पर टिकी हैं कि—
क्या अपर्णा यादव इस पर जवाब देंगी?
क्या बीजेपी कोई रुख अपनाएगी?
और क्या यह मामला अदालत तक पहुंचेगा?




