📍 लखनऊ। किंग जॉर्ज चिकित्सा विश्वविद्यालय (KGMU) के ट्रॉमा सेंटर में इलाज के लिए आने वाले मरीजों के लिए बड़ी राहत की घोषणा की गई है। अब ट्रॉमा सेंटर में भर्ती होने वाले मरीजों और घायलों को शुरुआती 24 घंटे तक निशुल्क इलाज की सुविधा दी जा रही है।
परचा बनते ही मरीज के नाम से एक वर्चुअल अकाउंट खोला जा रहा है, जिसमें 11 हजार रुपये जमा किए जा रहे हैं। इस राशि से मरीज की जांच और दवाओं का खर्च निकाला जा सकेगा।
मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रेमराज ने बताया कि स्टाफ को प्रशिक्षित कर इस व्यवस्था को पूरी तरह लागू कर दिया गया है।
वहीं कुलपति प्रो. सोनिया नित्यानंद ने कहा कि यह योजना आम जनता के लिए बड़ी राहत साबित होगी और भविष्य में इसे लारी कार्डियोलॉजी में भी लागू किया जाएगा।
गोंडा निवासी राम नरेश और सीतापुर के अमरनाथ जैसे तीमारदारों ने इस पहल को जरूरतमंदों के लिए वरदान बताया।




