ईरान और इजरायल के बीच बढ़ता तनाव अब खुली जंग में बदलता दिख रहा है; Israel Defense Forces ने मिसाइल लॉन्च की पुष्टि की।
📰 Reauters
मध्य-पूर्व में हालात तेजी से बिगड़ते जा रहे हैं। ईरान ने बड़ा जवाबी हमला करते हुए इजरायल पर बैलिस्टिक मिसाइलें दाग दी हैं।
इजरायली सेना यानी Israel Defense Forces (IDF) ने पुष्टि की है कि ईरान की ओर से कई मिसाइलें लॉन्च की गईं। इसके बाद पूरे इजरायल में हाई अलर्ट जारी कर दिया गया और सुरक्षा सिस्टम सक्रिय कर दिए गए।
रिपोर्ट्स के अनुसार उत्तरी इजरायल के कई इलाकों में धमाकों की आवाजें सुनी गई हैं। संभावित हमलों को रोकने के लिए इजरायल ने अपने एंटी-मिसाइल डिफेंस सिस्टम को एक्टिव कर दिया है।
स्थिति की गंभीरता को देखते हुए देशभर में नेशनवाइड इमरजेंसी और विशेष आपातकाल घोषित किया गया है।
पूरे देश में सायरन बज रहे हैं और नागरिकों को बॉम्ब शेल्टर के पास रहने की सलाह दी गई है। होम फ्रंट कमांड की ओर से प्रभावित क्षेत्रों के लोगों के मोबाइल फोन पर अलर्ट और जरूरी निर्देश भेजे जा रहे हैं।
मध्य-पूर्व में यह घटनाक्रम वैश्विक राजनीति और सुरक्षा के लिहाज से बेहद अहम माना जा रहा है। आने वाले घंटों में हालात और गंभीर हो सकते हैं।




