🟣 सर्वाइकल क्या है?
सर्वाइकल एक ऐसी समस्या है जो गर्दन की हड्डियों (Cervical Spine) में बदलाव, डिस्क के खिसकने और नसों पर दबाव पड़ने के कारण होती है। यह समस्या आजकल गलत बैठने की आदत और मोबाइल/कंप्यूटर के अधिक उपयोग से तेजी से बढ़ रही है।
डॉ रोहित गुप्ता, आयुर्वेदिक चिकित्सक
🟣 प्रमुख लक्षण
गर्दन में दर्द जो कंधे और बाजू तक जाता है
गर्दन में अकड़न
सिर के पीछे दर्द
हाथों में झनझनाहट या सुन्नपन
चक्कर, मितली
मांसपेशियों में कमजोरी
🟣 मुख्य कारण
लंबे समय तक बैठना
गलत पोस्चर
मोबाइल का अधिक उपयोग
मोटा तकिया
व्यायाम की कमी
मानसिक तनाव
🟣 प्राकृतिक उपचार
योग और प्राणायाम (अनुलोम-विलोम, भ्रामरी)
गर्दन के हल्के व्यायाम
पर्याप्त आराम
सही पोस्चर
तनाव कम करना
🟣 आहार
हरी सब्जियां और फल
रागी का सेवन
भीगे बादाम, अंजीर
समय पर भोजन




