भारत में हर तीसरा बच्चा गैस्ट्रो और लिवर समस्या से जूझ रहा–बच्चों की सेहत पर बड़ा खतरा: मेडिकल किताब में चौंकाने वाला खुलासा
क्या बदलनी होगी बच्चों की हेल्थकेयर रणनीति?
नई दिल्ली, 14 अप्रैल (वेब वार्ता)। मेडिकल साइंस की बाल रोग पाठ्यक्रमों से जुड़ी एक महत्वपूर्ण पुस्तक मंगलवार को जारी की गई। यह पोस्ट ग्रेजुएट पाठ्यक्रमों के लिए ‘बाल गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी और पोषण’ पाठ्यपुस्तक का द्वितीय संस्करण है।
यह प्रोफेसर अनुपम सिबल और डॉ. सरथ गोपालन के संपादन में तैयार की गईं व जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की प्रोफेसर कैथलीन बी. श्वार्ट्ज की ओर से लिखित प्रस्तावना वाली पुस्तक है।
बाल चिकित्सा गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, हेपेटोलॉजी और पोषण की इस पाठ्यपुस्तक के दूसरे संस्करण में इस क्षेत्र में हुई नवीनतम प्रगति को शामिल किया गया है। 45 अध्यायों में इसका विस्तार किया गया है जिसमें कई नए विषय भी हैं। यह पुस्तक सूजन आंत्र रोग, न्यूरो-गैस्ट्रोएंट्रोलॉजी, सीलिएक रोग और गाय के दूध के प्रोटीन से एलर्जी जैसे प्रमुख क्षेत्रों के साथ-साथ गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल और यकृत संबंधी रोगों में आनुवंशिकी की भूमिका, एंडोस्कोपी और यकृत प्रत्यारोपण जैसे उभरते क्षेत्रों के बारे में विस्तृत विवरण प्रदान करती है।
केंद्रीय मंत्री डॉ. जितेंद्र सिंह ने इस पाठ्यपुस्तक के द्वितीय संस्करण का विमोचन किया। पुस्तक के अनुसार यह पाया गया है कि बाल रोग विशेषज्ञों के पास आने वाले लगभग 30 प्रतिशत बच्चे पाचन और यकृत संबंधी विकारों से पीड़ित होते हैं जो इस क्षेत्र में अद्यतन ज्ञान और विशेष प्रशिक्षण के महत्व पर बल देता है।
श्रीनगर के गवर्नमेंट मेडिकल कॉलेज में एसोसिएट प्रोफेसर और बाल रोग विशेषज्ञ एवं यकृत रोग विशेषज्ञ डॉ. मोहम्मद इशाक मलिक इसके सह-संपादक हैं। इस पुस्तक की प्रस्तावना जॉन्स हॉपकिंस यूनिवर्सिटी स्कूल ऑफ मेडिसिन की प्रोफेसर कैथलीन बी. श्वार्ट्ज ने लिखी है।
मंत्रालय के मुताबिक पाठ्यपुस्तक का पहला संस्करण 2016 में प्रकाशित हुआ था और तत्कालीन केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री ने इसको जारी किया था। वर्तमान संस्करण को उसी के आधार पर तैयार किया गया है और उसमें इस क्षेत्र में नवीनतम वैज्ञानिक विकास और नैदानिक पद्धतियों को शामिल किया गया है।
#ChildHealth #LiverDisease #DigestiveHealth #Pediatrics #HealthcareIndia #MedicalEducation #AIinHealthcare #ChildCare #HealthNews #IndiaNews #mulknamadaily




